अलवर के डाकघर में 30 रुपये में मिल रहा गंगोत्री का गंगाजल
डॉ. गायत्री✍🏻.....
अलवर। सावन के महीने में शिव भक्तों को गंगाजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि अलवर शहर में गोमुख से निकलने वाला गंगा का शुद्ध व पवित्र जल आसानी से मिल रहा है। डाक विभाग की तरफ से सावन के महीने में अभिषेक करने के लिए गंगाजल बेचा जा रहा है और देश के सभी डाकघरों में यह गंगाजल मौजूद है।
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व है। इस महीने में लाखों शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर दूर से कांवड़ लेकर रहते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। लोगों की भक्ति को देखते हुए डाक विभाग की तरफ से शिव भक्तों को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 250 एमएल गंगाजल की बोतल की कीमत मात्र 30 रुपये है। सावन में इसकी डिमांड कई गुना बढ़ गई है। लोग गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। यहां प्रधान डाकघर के अलावा उप डाकघर पर भी गंगाजल उपलब्ध है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव