जीई पावर ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी से किया समझौता
नई दिल्ली । जीई पावर इंडिया ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एनईसीएल) के साथ समझौता कर लिया है। जीई पावर इंडिया ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि पूर्ण व अंतिम निपटान के तहत एनईसीएल 31,45,26,287 रुपये की राशि का भुगतान करने पर सहमत हो गई है। इस समझौते के तहत किस्तें तिमाही आधार पर दी जाएगी। अंतिम किस्त 2026 में मिलेगी। कंपनी और एनईसीएल के बीच ईएंडएम (इलेक्ट्रिकल तथा मैकेनिकल) टर्नकी अनुबंध को लेकर मामला निपटाने की कोशिश 2020 से जारी थी। कानूनी कार्यवाही के दौरान दोनों पक्ष विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त