हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की गहलोत ने की निंदा
जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और इस्कान प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार से वहां रहे हिन्दू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस नेता गहलोत ने पोस्ट में लिखा, ‘‘बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार जारी हिंसा एवं हिंसा के खिलाफ लगातार बोल रहे चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी निंदनीय है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से ही हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा जारी है परन्तु नई अंतरिम सरकार ने हिंसा रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए हैं। 1970 के दशक में जब ऐसी गतिविधियां हुईं थीं तब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने सख्त कदम उठाकर वहां हिंदुओं एवं सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘ भारत सरकार को हस्तक्षेप कर वहां रह रहे हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी