गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में खरीदी 12.5 एकड़ जमीन
नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हैदराबाद में 3,500 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली आवासीय परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये में 12.5 एकड़ जमीन खरीदी है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने हैदराबाद के राजेंद्र नगर में 12.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है, लेकिन सौदे के मूल्य तथा विक्रेता के नाम का खुलासा नहीं किया। हालांकि बाजार सूत्रों ने बताया कि सौदा करीब 350 करोड़ रुपये में हुआ। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने भूमि सौदे में मदद की। गोदरेज प्रॉपर्टीज आवास की मांग में वृद्धि के बीच अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए जमीन खरीद रही है, भूखंड रखने वाली संस्थाओं के साथ साझेदारी भी कर रही है। कंपनी के अनुसार इस भूमि पर करीब 40 लाख वर्गफुट बिक्री योग्य क्षेत्र बनने का अनुमान है, जिसमें मुख्य रूप से करीब 3,500 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता वाले विभिन्न प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि हैदराबाद कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार होगा। कंपनी की अभी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में अच्छी उपस्थिति है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन