नई दिल्ली। मार्च के शुरुआत में भले ही ठंडक रही हो, लेकिन अंतिम बचे दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान कभी आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे तो कभी चमकदार धूप खिलेगी। अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 33.6 डिग्री हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। पीतमपुरा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 26 से 89 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की कमी आ सकती है। यह कम होकर 32 डिग्री पर सिमट जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 22 मार्च को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा। 23 और 24 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 25 को एक बार फिर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। 26 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।