मौसम वेधशाला रायपुर की ओर से बिलासपुर संभाग में शुक्रवार को तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी किया गया है। सुबह से मौसम का मूड में बना हुआ है। बादलों की उपस्थिति से ऐसा लग रहा है कि शाम या देर रात तक बादल बरसेंगे। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। वहीं रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका दक्षिण पाकिस्तान, अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, गोपालपुर, उसके बाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती खेरा उत्तर पश्चिम तथा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। यही कारण अगले 24 घंटों में बिलासपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। बता दें कि न्यायधानी में गुरुवार को 6.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि एक जून से अब तक 356.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।