यूरोप दिवस समारोह पर हर्वे डेल्फिन ने भारत के साथ संबंधों की सराहना की
यूरोपीय संघ के दूत हर्वे डेल्फिन ने भारत के साथ संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जिसने यूरोपीय संघ के लिए काफी महत्व हासिल किया है। यह साझेदारी और गहरी होगी।बता दें, भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत डेल्फिन गुरुवार को यूरोप दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'इस अशांत माहौल में एक देश है और एक संबंध है, जिसने यूरोपीय संघ के लिए काफी महत्व हासिल किया है और वह भारत है। भारत के साथ संबंध यूरोपीय संघ के लिए काफी महत्वपूर्ण है।'
नौ मई को मनाया जाता है यूरोप दिवस
यूरोप में शांति और एकता का जश्न मनाने के लिए हर साल नौ मई को यूरोप दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दूत ने कहा कि यूरोप में उन्हें भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की रणनीतिक प्रासंगिकता और महत्व का अहसास हुआ है।
Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से चोरी, खमतराई पुलिस ने आरोपी दबोचा