कोरियर कंपनी के मार्फत भेजी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर । जयपुर पुलिस ने स्पेशल स्टाफ ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है कोरियर के जरिये जयपुर से बिहार में अवैध शराब भेजी जा रही थी. पुलिस ने कोरियर कंपनी के एक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है मुरलीपुरा पुलिस ने डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के निर्देशन में अवैध शराब के टेट्रा पैक के 1345 पाउच बरामद किए है।
शराब तस्कर पुलिस को गच्चा देने के लिए कोरियर कंपनियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. शराब के पाउच ड्रमों में पैक करके करियर कंपनियों के माध्यम से बिहार भेजे जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोरियर कंपनी का संचालन करने वाले एक आरोपी कन्हैयालाल कुमावत को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. तस्कर कोरियर के माध्यम बिहार भेजकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के कारण डिमांड ज्यादा है. इसका फायदा शराब तस्कर उठा रहे है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब तस्कर धड़ल्ले से शराब की अवैध कारोबार कर रहे हैं. राज्य में आए दिन शराब की तस्करी हो रही है. वहीं होली को लेकर यह तस्कर अधिक एक्टिव हो गई है. होली में खपाने के लिए आए दिन तस्कर शराब की बड़ी खेप दूसरे राज्यों से बिहार में ला रहे हैं। वहीं पुलिस इन मामलों पर नकेल कसने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. मुरलीपुरा पुलिस ने डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के निर्देशन पर होली से पहले बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना