लोस चुनाव : भाजपा बैठक में नहीं पहुंची वसुंधरा राजे
जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल तथा अन्य उपस्थित थे। वहीं बैठक में आमंत्रित राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं। सूत्रों के मुताबिक, राजे अपनी बहू की बीमारी के कारण यहां एक होटल में आयोजित बैठक में नहीं पहुंचीं। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, भाजपा हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है। हम इस बार 25 की 25 लोकसभा सीटें जीतेंगे।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?