डिफॉल्टर्स ग्राहकों के लिए सेटलमेंट हेतु एक मुश्त जमा
योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितम्बर तक पंजीयन होगा
जयपुर । राजस्थान वित्त निगम, जयपुर शाखा कार्यालय(सेंट्रल) के डिफॉल्टर्स ग्राहकों को राहत प्रदान करते हुए निगम ने सेटलमेंट हेतु एक मुश्त जमा योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितम्बर, 2024 तक शाखा कार्यालय में पंजीयन कराने की सुविधा प्रदान की है। इस योजना में इकाई का सेटलमेंट करवाने पर मूलधन एवं ब्याज में छूट दी जा रही है। इस योजना में पंजीयन शुल्क 2000 रूपये एवं इस पर जीएसटी राशि 360 रूपये सहित कुल राशि 2360 रूपये व मूलधन की 5 प्रतिश अपफ्रंट राशि भी जमा करवाना होगा।अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / बी.पी.एल. श्रेणी के व्यक्तियों को पंजीयन राशि मे शत—प्रतिशत छूट है) उक्त योजना की विस्तृत जानकारी राजस्थान वित्त निगम की वेबसाइट आरएफसी डॉट राजस्थान डॉट गॉरमेंट डॉट इनपर उपलब्ध है।
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी