जयपुर के जगतपुरा स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ग्रेनाइट की स्लैब टूटने से 4 मजदूरो के दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बॉम्बे हॉस्पिटल में निर्माण काम चल रहा था। चार मजदूर ग्रेनाइट की स्लैब को उठाकर लोहे की एंगल वाले लोडर पर रख रहे थे। इसी दौरान लोहे की एंगल टूट गई और ग्रेनाइट की स्लैब गिर गई। स्लैब टूटने से चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को स्लैप के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।