भोपाल | मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले दोनों ही पार्टियां हर वर्ग को साधने में जुटे है। इस बीच छतरपुर में दलित को मानव मल खिलाने की घटना सामने आई है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। खरगे ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के सपने को चूर चूर कर रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में एक महीनें में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।  उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट 2021 का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए है। हर दिन सात से ज्यादा अपराध हुए है। खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूंट पी रहे हैं।