नागौर में मिनी बस पलटी, दुल्हन सहित 15 लोग घायल
जयपुर। नागौर जिले में एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की मिनी बस पलटने से दुल्हन सहित 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार नायक समाज के लोग बापोड़ से स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नागौर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे बासनी से करीब पांच किलोमीटर पहले मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही की सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों में से पांच लोगों को बासनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 10 घायलों को नागौर के जवाहरलाल नेहरू अस्पतालमें भर्ती किया गया है। जेएलएन अस्पताल में भर्ती घायलों में पांच महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
भोपाल मेट्रो टनल निर्माण की तैयारी तेज, पुट्ठा मिल में 20 मीटर नीचे उतरेगी ईपीबी मशीन
मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा