पीएनबी में घुसे बदमाशों ने फायरिंग की, मैनेजर घायल
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में जोशी मार्ग झोटवाड़ा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अंदर घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया। इसके बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को दो बदमाशों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बैंक के अंदर घुसकर फायरिंग की। इसमें गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया।
इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उधर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित लोगों के चंगुल से बदमाश को बचाया और उसे पुलिस स्टेशन ले गई। साथ ही अस्पताल में भर्ती घायल के बारे में जानकारी जुटाई गयी। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी की गई है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस बैंक के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल