एन चंद्रशेखरन पांच साल और रहेंगे टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष
टाटा संस बोर्ड ने अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आयोजित एक बैठक के दौरान बोर्ड ने पिछले पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए, उनके कार्यकाल को पांच वर्ष का विस्तार देने का फैसला किया। टाटा संस की इस बोर्ड मीटिंग में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद थे, जिन्होंने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष जताया। रतन टाटा समेत बोर्ड के सदस्यों ने भी एन चंद्रशेखरन के कार्यकारी अध्यक्ष कार्यकाल की सराहना करते हुए अगले पांच साल के लिए उनके पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी।