चलती बोलेरो पर गिरा नीम का पेड़......स्कूल प्रिंसिपल की मौत
जयपुर। जयपुर में चलती बोलेरो पर नीम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में कार में सवार स्कूल प्रिंसिपल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्रेन की मदद से पेड़ हटाकर बॉडी को बाहर निकाला। हादसा जयपुर ग्रामीण के गांव गठवाड़ी में सुबह साढ़े 7 बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि गठवाड़ी के रहने वाले प्रिंसिपल प्रकाश चंद मीणा (58) स्कूल जा रहे थे। इस दौरान गांव के बाजार से निकलने के दौरान उनकी गाड़ी पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ इतना भारी था कि बोलेरो की छत पूरी तरह पिचक गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पेड़ को हटाया नहीं जा सका। इसके बाद क्रेन को बुलाकर कार से पेड़ हटाया गया। हालांकि, उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
गठवाड़ी सरपंच बाबूलाल मीणा ने बताया कि नीम का पेड़ काफी पुराना था और एक तरफ झुका हुआ भी था। सुबह जब प्रिंसिपल स्कूल जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उनके शव को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
पाकिस्तान को भी होगा आटे का संकट, अफगान युद्ध के बीच अमेरिकी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता