मुंबई । इं‎डिया की स्ट्रीट ‎डिश पानी पुरी ने इंटरनेशलन पहचान हा‎सिल कर ली है। दरअसल मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023 की प्रतियो‎गिता में इसे शा‎मिल कर ‎लिया गया जहां भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज में भारतीय सड़कों की पसंदीदा पानी पुरी को मैक्सिकन ट्विस्ट के साथ पेश कर खूब सुर्खियां बटोरी। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023 का हिस्‍सा बनी 31 वर्षीया प्रतियोगी और भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज में पानी पुरी बनाकर जजों को आश्चर्यचकित कर दिया। अनी इस उपल‎ब्धि पर प्रतियोगी ने कहा कि मैंने पानी पुरी को एवोकैडो और सैल्मन रो के साथ बनाकर उसे मैक्सिकन ट्विस्ट दिया। उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती थी, कि मैं ऐसा कुछ करूं कि जज कहे कि ओह, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। आदि नेवगी ने कहा कि कुरकुरी मसालेदार पानी पुरी के स्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है। यह सबसे अच्छे भारतीय स्ट्रीट फूड में से एक है। 
उन्‍होंने बताया कि यह डिश देखते ही देखते जजों के बीच तुरंत हिट हो गई। नेवगी ने अपनी प्रभावशाली फ्यूजन डिश से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 55 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी मेलबर्न की नेव्गी दुनिया भर के स्वादों से प्रेरित हैं, हालांकि वह अपने पैतृक भारतीय व्यंजनों के लिए भी अपने दिल में एक विशेष स्थान रखती हैं। पेशे से एक डॉक्टर होने के नाते सामान्य चिकित्सा और एंडोक्रिनोलॉजी में उनकी खोज ने भोजन के प्रति उनके जुनून को बढ़ाया है। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया भारत में डिज़्नी हॉटस्टार पर प्रसारित होता है।