21 फरवरी तक पीएम किसान सेचुरेशन कैम्प आयोजित होंगे-सिंह
जयपुर । पीएम किसान योजना की राज्य नोडल अधिकारी एवं रजिस्ट्रार सहकारिता श्रीमती अर्चना सिंह ने सहकार भवन में वीसी के माध्यम से जिला नोड़ल अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान योजना में आवेदन करने वाले किसानों के भूमि विवरण सत्यापन, बैंक आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी पूर्ण करवाने तथा वंचित पात्र किसानों के आवेदन के लिए 12 फरवरी से ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान सेचुरेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है। यह कैम्प 21 फरवरी, 2024 तक आयोजित होंगे।
उन्होंने इन कैम्पों में पटवारियों, ग्राम नोडल अधिकारियों, आईपीपीबी व सीएससी संचालकों को उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि पीएम किसान योजना भारत सरकार की जनहित से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जिन किसानों के आवेदन निरस्त हो चुके हैं,उन्हें गाइड करें। समयबद्ध ढंग से कार्य को पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़ सके यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 67.59 लाख किसानों का भूमि विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। सत्यापन के दौरान यदि कोई किसान अपात्र या जिनकी मृत्यु हो चुकी है तो पोर्टल पर अंकित किया जाए। 63.70 लाख किसानों द्वारा भूमि विवरण सत्यापन एवं बैंक खाते को आधार से लिंक किया जा चुका है। शेष किसानों को इन कैम्पों के माध्यम से बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाए।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या