तेल अवीव । इजराइली पुलिस ने 2003 में हुए रेप और मर्डर के एक केस को सॉल्व किया है। इसके लिए बिल्कुल लेटेस्ट और हाईटेक फोरेंसिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इजराइल ने अब तक इस टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने इसी मेथड का इस्तेमाल करके घटनास्थल से 20 साल बाद आरोपी का डीएनए भी जुटाया और क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया। यह केस ऐलात शहर में हुआ था। विक्टिम 21 साल की मारग्रिटा लेवी थी। तब इस केस के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। सबूत न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था।