फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रश्मिका मंदाना
मुंबई । बालीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग कर रही हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने फिल्म के नाइट शेड्यूल की झलक साझा की। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह कार में सोती नजर आ रही हैं, जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया, नाइट शूट। मुझे नाइट शूट कितना पसंद है। दूसरी तस्वीर में वह अपनी वैनिटी वैन में बैठी हैं और एक ट्रैवल कप पकड़े हुए हैं, जिस पर लिखा है, थामा नाइट शूट। उनकी इन तस्वीरों ने प्रशंसकों को फिल्म के प्रति और अधिक उत्साहित कर दिया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और उनकी टीम फोन पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच देख रहे थे। जैसे ही भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की, पूरी टीम ने खुशी मनाई। हालांकि, इसके बाद टीम ने धीरे-धीरे शूटिंग स्थल की ओर वापसी की। आयुष्मान ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, शूट रुक जाती है जब इंडिया जीत जाता है। ‘थामा’ एक मनोरंजक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें एक रहस्यमयी और भयावह पृष्ठभूमि देखने को मिलेगी।
इस फिल्म में रश्मिका और आयुष्मान की जोड़ी के साथ अनुभवी अभिनेता परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा किया जा रहा है और इसे अक्टूबर 2025 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं, जो हाल ही में हिट फिल्म ‘मुंज्या’ के लिए चर्चा में थे। फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा द्वारा लिखी गई है। इसमें एक अथक इतिहासकार की कहानी दिखाई जाएगी, जो प्राचीन ग्रंथों की खोजबीन के दौरान स्थानीय पिशाच किंवदंतियों से जुड़े भयावह सच को उजागर करता है।
शीत्सांग: विकास, स्थिरता और आधुनिकता की दिशा में नया अध्याय
2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
अमित शाह का आरोप: AAP सरकार ने राज्य को किया पीछे, डबल इंजन लाएगा बदलाव
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, 1.5 लाख रुपये भी ठगे