मासूम छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाला स्कूल टीचर निलंबित
डीग। देश में लोगों की खराब मानसिकता का एक और कुरूप चेहरा राजस्थान के डीग जिले से सामने आया है। यह घटना पहाड़ी थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल की है जहां क्लास -2 में पढ़ने वाली मासूम 8 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकतें करने करने वाले स्कूल टीचर सहजु खान को जांच करने के बाद दोषी पाया गया और इसके बाद अब उसे निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से यह नाबालिग छात्रा सहमी हुई थी और स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने छात्रा से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तब परिजनों को घटना के बारे में पता लगा। छात्रा के परिजनों के मुताबिक उनकी 8 साल की बच्ची गंव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के क्लास 2 में पढ़ती है। वह पिछले 3 दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। स्कूल जाने के नाम पर वह सहम जाती। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से उसके स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर सहजू खान उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। खास बात यह है कि आरोपी शिक्षक की उम्र 59 वर्ष है जो एक वर्ष बाद सेवानिवृत्त होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी गीता शेखावत से की। शिकायत की जांच करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कमल गुर्जर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
फेमस बनने की सनक पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील डाली और पहुंच गया जेल
राजनीतिक घमासान तेज: केजरीवाल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, वाड्रा और राहुल का लिया नाम
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत; सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम