नगर निगम के दशहरा महोत्सव की स्थिति स्पष्ट
अजमेर । अजमेर नगर निगम के दशहरा महोत्सव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां गरबा महोत्सव आजाद पार्क में होगा यहीं मां दुर्गा आदि की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। रामलीला पूर्व की भांति ही जवाहर रंगमंच पर ही होगी। रावण दहन का कार्यक्रम मैदान में होगा।
पार्षद नरेश सत्यावना, श्याम प्रजापति, गजेंद्रसिंह रलावता, केके त्रिपाठी, राजू साहू, सुभाष जाटव ने प्रस्ताव रखा कि इस बार डांडिया गरबा महोत्सव कराया जाए। हासाकि जगह की कमी के कारण गरबा महोत्सव नहीं कराना तय किया था। मेयर ने पार्षदों के साथ आजाद पार्क का निरीक्षण कर गरबा महोत्सव आजाद पार्क में कराने का फैसला किया। आजाद पार्क की सफाई 2 दिन में हो जाएगी। पार्षदों को आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। -3 से 13 अक्टूबर तक जवाहर रंगमंच पर रामलीला व 11 अक्टूबर तक आजाद पार्क में गरबा महोत्सव। 7 को नगर निगम प्रांगण से राम बारात। 12 को स्टेडियम में रावण दहन होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव