हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना अंतर्गत गांव मनाका में आज एक आरोपी को पुलिस पकड़ने गई तो उनके परिजनों ने उन पर पथराव कर दिए। इस मामले में एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया मुखबीर जरिए सूचना मिली कई थानों से वांछित अपराधी व एनईबी थाने का हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान मौके पर मौजूद है।इस सूचना पर थाने से गाड़ी रवाना की गई, लेकिन आरोपी के परिजनों ने वहां पर पुलिस पर पथराव किया व आरोपी को पकड़ते समय पुलिस के साथ खींचतान भी की, जिससे आरोपी फिरोज को भागने का मौका मिल गया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।एडिशनल एसपी का कहना आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में थाने के दो कांस्टेबल को भी थोड़ी चोटें आई, जिनको अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भिजवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी