इंडोनेशिया में लगे भूकंप के तेज झटके
इंडोनेशिया में आज भूकंप के तेज झटके लगे हैं। पूर्वी हाईलैंड में पापुआ प्रांत में आज सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है।
इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर आए। भूकंप का केंद्र यलिमो रीजेंसी से 68 किलोमीटर उत्तर पूर्व में और धरती की सतह से 78 किलोमीटर नीचे था।
सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई
रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से बड़ी लहरें उठने की आशंका नहीं है, इसलिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप