योजनाओं का उठाएं ज्यादा से ज्यादा लाभ-जोराराम
जयपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली विधानसभा क्षेत्र के खीमाड़ा ग्राम में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोष से निर्मित विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री कुमावत ने विधालय के खेल मैदान की सुरक्षा दीवार का उद्घाटन कर कहा कि राज्य सरकार की हर योजना आमजन तक पहुंचे इसके लिए सरकार पूर्णतया प्रयासरत है। विद्यालय में सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण आए दिन विद्यालय प्रबंधन को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इसके निर्माण से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण करवाया जाएगा साथ ही ग्रामीणों को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत नई पाइप लाइन डालने के साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का दुरूस्तीकरण किया जाएगा।
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी