जिले में चोरों का आतंक; पुलिसकर्मी के घर को बनाया निशाना
झुंझुनू में चोरों ने पुलिस वाले के घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी कर लिये। पुलिसकर्मी का पूरा परिवार शादी में गया हुआ था, जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। इस घटना की रिपोर्ट उन्होंने बगड़ थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत में बागड़ के शेखावत कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र बिरजू ने बताया कि 18 फरवरी को रात 10 बजे परिवार के लोग घर को बंदकर रिश्तेदार की शादी में गए थे।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
रात 2 बजे शादी से वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर के कमरे के दरवाजे खुले थे, एक कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी। बेड का पूरा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी में रखे सामान को जब देखा गया तो 60 चांदी के सिक्के 30 जोड़ी पाजेब चांदी मय बिछुड़ी, एक चांदी का गिलास, एक सोने की चेन तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का छल्ला, एक सोने का सिक्का, लॉकेट, 10 जोड़ी सोने की नाक की पिन व 15 हजार रुपये नगद गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार