राजस्थान के सीकर जिले का एक दूल्हा ठगी का शिकार हो गया। राजस्थान से मध्यप्रदेश के रीवा में शादी करने गए दूल्हे की दुल्हन शादी के महज चार घंटे बाद भाग गई। बिचौलिए ने शादी करवाने के लिए लड़की के परिवार से डेढ़ लाख रुपये लिए थे।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर पक्ष को सिर्फ लड़की का नाम और फोन नंबर पता है। शादी किस मंदिर में हुई, उन्हें यह भी नहीं पता।शादी के बाद रीवा रेलवे स्टेशन से दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई। लड़के वालों ने बताया कि दुल्हन के माता-पिता और पंडित सहित बिचौलिया फरार हैं।राजस्थान के सीकर की रहने वाली एक महिला के भाई कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी नहीं हो रही थी। छह महीने पहले महिला की दोस्ती रीवा के एक युवक से हुई। युवक जल्द ही उसके घरवालों से घुलमिल गया। लड़के ने महिला के भाई की शादी कराने की बात कही। यहीं से ठगी की साजिश शुरू हो गई।