फिर पशुओं में लंपी की बीमारी फैली
रामगंजमंडी । यहां रामगंजमंडी के उपखंड क्षेत्र में 2 साल बाद फिर मवेशियों में लंपी की बीमारी फैलने लगी है। क्षेत्र में अब तक 25 पीड़ित पशु आ चुके हैं। जिन्हें आइसोलेट किया है। इसमें सबसे अधिक पीड़ित देवलीखुर्द में सामने आए हैं। अब पशुपालन विभाग ने लंपी से बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत 12 दिन से विशेष टीम बनाकर टीकाकरण करा रहे हैं। ताकि लंपी की बीमारी पर रोक लगाई जा सके।
अधिकारियों के अनुसार करीबी भवानीमंडी में भी लंपी के पीड़ित पशु मिल रहे हैं। यहां अलर्ट करके सावधानी बरती जा रही है। पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी मीणा ने कहा कि उनके विभागस्तर पर लंपी से बचाव के लिए तैयारी कर ली है। लंपी से ग्रसित मवेशियों को आइसोलेशन सेंटर पर रखा है। इसके लिए रामगंजमंडी समेत 6 आइसोलेश सेंटर बनाए हैं। जिसमें शहर के मारवाड़ चौराहा स्थित देवनारायण मंदिर, रोसलि रोड स्थित गोशाला, घाटोली गोशाला, खेड़ली, बड़ौदियाकला और खीमच में आइसोलेशन केंद्र बनाए हैं।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब मामले में बरी, अदालत के फैसले के बाद भावुक
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव, सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष
होली के मंच पर सियासी तकरार, गीतों से वार-पलटवार
असम में चुनावी तैयारी तेज, NDA में सीट बंटवारे पर 10 मार्च तक अंतिम मुहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ कार्यक्रम में भरी उड़ान