चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जैसी आशंका थी वैसा नहीं हुआ। दो दिन तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नजर नहीं आया। इस बीच आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शुरू हो रही है। इलेक्शन रिजल्ट के पहले पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल-छीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के तिसरे दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 125 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कच्चा तेल  भी अब 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले 140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले सस्ता है। गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

शहर का नाम

पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

पोर्ट ब्लेयर

82.96

77.13

चंडीगढ़

94.23

80.9

आगरा

95.05

86.56

लखनऊ

95.28

86.8

दिल्ली

95.41

86.67

नोएडा

95.51

87.01

रांची

98.52

91.56

बेंगलुरु

100.58

85.01

चेन्नई

101.4

91.43

कोलकाता

104.67

89.79

पटना

105.9

91.09

जयपुर

107.06

90.7

भोपाल

107.23

90.87

मुंबई

109.98

94.14

श्रीगंगानगर

112.11

95.26

यूक्रेन-रूस में जारी भीषण युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर चले गए थे और  उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिए पूरा करता है। तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है।

https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/03/10/16_9/16_9_1/crude_oil_price_latest_1646873346.JPG

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं