खाली मकान में चोरों ने बोला धावा
जयपुर । रामगंजमंडी (कोटा) जिले के सुकेत कस्बे में चोरों ने जुल्मी रोड़ स्थित एक सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया चोर देर रात सुने मकान के ताले तोड़कर घर मे घुसे और आलमारी का ताला तोड़ 2 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए पीड़ित परिवार जब घर पहुँचा तो वारदात का पता चला इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में चोरी की शिकायत दी है।
पीड़ित रत्तीराम बैरवा ने बताया कि गांव उम्मेदपूरा में परिवार के साथ त्यौहार मनाने गए थे घर मे ताला लगा हुआ था. घर मे एक किरायेदार भी रहते है, लेकिन वो भी रात को ड्यूटी पर गए थे. ऐसे में चोर सुने मकान में घुसे और ताले तोड़कर आलमारी में रखी 2 लाख रुपए की नगदी चुराकर ले गए. गहने पत्नी पहनकर गई थी, जिस कारण वह बच गए. सुबह किराए दार जब ड्यटी से लौटे तो अंदर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी. कुंडी खोलने के लिए पीछे के गेट से किरायेदार जब अंदर घुसे तब मामले का पता चला. उसके बाद चोरी की सूचना पर घर पहुँचे. चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे, जिन्होंने दो कमरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जिसकी शिकायत थाने में दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल