छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया दिनांक 24 मार्च को रतनपुर बाजार से सामान खरीदकर पैदल में अपनी सहेलियों के साथ वापस घर जा रहे थे कि उसी समय करीब 6.30 बजे शाम तुर्की तालाब रतनपुर के पास पहुंचे थे। कि पीछे से स्कूटी में गांव का रहने वाला अनिष कुमार उर्फ अंकू व सूरज भारद्वाज आये। अनिष स्कूटी में ही था व सूरज भारद्वाज प्रार्थिया के सामने आकर जबरन रास्ता रोककर बेईजत्ती करने की नीयत से बाँया हाथ को पकडकर छेडखानी करने लगा, तब प्रार्थिया के द्वारा हाथ को छुड़ाकर अपने घर तरफ भाग गई। प्रार्थिया काफी डरी सहमी हुई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार (प्रशिक्षु) द्वारा टीम गठित कर आरोपियों में सूरज भारद्वाज पिता इंद्रलाल भारद्वाज उम्र 22 वर्ष, अनिष कुमार इंदवा उर्फ अंकु पिता रवि कुमार इंदवा उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कोरबाभांवर रतनपुर थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला