भीषण सड़क हादसे मे दो युवक की मौत
नागौर । डीडवाना जिला मुख्यालय के रहमान गेट के पास से निकलने वाले पुष्कर हाईवे के पास आज सुबह 5:00 के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा बाइक सवारों के साथ में हुआ। जहां बाइक सवार प्रेमसुख नरूका व कचरास कुचेरा धीरज चौधरी हाऊसिंग बोर्ड की ओर से जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार वहीं गिर गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर के चेकअप के बाद में दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों के आने के बाद में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। प्रथम सूचना के आधार पर पुलिस ने हादसे को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव