वोडाफोन आइडिया ने 18,000 करोड़ के एफपीओ की घोषणा की
नई दिल्ली । दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि एफपीओ 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। इसकी न्यूनतम कीमत 10 रुपये और अधिकतम सीमा 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित की गई है। वोडाफोन आइडिया बीएसई को दी जानकारी में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दे दी। कंपनी के अनुसार पूंजी जुटाने वाली समिति ने आज यानी 12 अप्रैल को हुई अपनी बैठक में एफपीओ जारी करने के लिए मूल्य दायरे को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष